सुल्तानपुर: सुलतानपुर:लोकसभा चुनाव की भाजपा की पहली लिस्ट जारी, सुलतानपुर सांसद मेनका गांधी का टिकट हुआ होल्ड,अटकलें हुई तेज
लोकसभा चुनाव 2024 की भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो गई है।सुलतानपुर से सटे अमेठी से स्मृति ईरानी,प्रतापगढ़ से सुंदर लाल गुप्ता और अयोध्या से लल्लू सिंह के नामों की घोषणा हो गई है।लेकिन सुलतानपुर की सांसद मेनका गांधी का टिकट होल्ड कर दिया गया है।वहीं जनता में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिले से किसको उम्मीदवार घोषित करता है।