सुल्तानपुर: सुलतानपुर:भारतीय चमार महासभा संगठन 5 मार्च को शहर के तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपेगी ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर सहित विभिन्न जनपदों में 5 मार्च को भारतीय चमार महासभा संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इसी कड़ी में जिला प्रभारी तारकेश कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 मार्च को संगठन शहर के तिकोनिया पार्क में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपेगी।