जतारा: दिगौड़ा में वेल्डिंग विस्फोट से झुलसे युवक की मौत, पटाखा व्यापारी के मकान में हुआ था हादसा
टीकमगढ़ के दिगौड़ा कस्बे में वेल्डिंग के दौरान हुए विस्फोट में झुलसे एक युवक की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे एक पटाखा व्यापारी के मकान में हुई थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।घायलों में जितेंद्र कायस्थ की हालत गंभीर थी, जिसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था। झांसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।