बेंगाबाद: 4 दिवसीय राष्ट्रीय नट्य महोत्सव में भाग लेने के लिए न्यू बरगंडा रेलवे स्टेशन से टीम हुई रवाना
विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर राॅची के द्वारा आयोजित 4 दिवसीय राष्ट्रीय नट्य महोत्सव में भाग लेने के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से टीम रवाना हुई।बताया गया कि इसका आयोजन 27 से 30 मार्च तक आड्रे हाउस राँची में हो रहा है ।गिरिडीह की सांस्कृतिक संस्था आईना की सात सदस्यीय टीम नाटक आशियाना लेकर गई है।