दतिया: पुरानी रंजिश में बाइक सवार परिवार पर हमला, सेरसा पुलिया के पास आरोपियों ने लाठी-सरियों से की मारपीट, मामला दर्ज
Datia, Datia | May 11, 2026 उनाव थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सेरसा गांव स्थित पुलिया के पास की बताई जा रही है। हमले में एक अधेड़ सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल राजेश पाल पुत्र सेवाराम पाल निवासी घरावा ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से दतिया जा रहा था।