हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में दुर्गा पूजा का समापन विसर्जन के साथ हुआ, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए
हजारीबाग में दुर्गा पूजा का समापन शनिवार को विसर्जन के साथ हो गया है l पूजा आयोजकों ने मां दुर्गा के चरण स्पर्श कर उन्हें विसर्जन के लिए जलाशयों उतारा । विसर्जन में भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों की भागीदारी रही l साथ ही बच्चे भी काफी मजे उठाते देखे गए l ढोल नगाड़े की थाप पर नव युवकों की टोली नाचते गाते माता का विसर्जन करने के लिए देखे गए |