हज़ारीबाग: बंगाली दुर्गा मंडप में भक्तों ने दुर्गा प्रतिमा का कृत्रिम तालाब में किया विसर्जन
पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आम खास को जागरूक किया जा रहा है. हजारीबाग की दुर्गा पूजा ने स्वच्छ भारत का सबसे खूबसूरत उदाहरण पेश किया. हजारीबाग के बंगाली दुर्गा मंडप में बहुत ही भव्यता के साथ दुर्गा पूजा की जाती है.भक्त 9 दिनों तक माता के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाते हैं. फिर अनोखे तरीके से मूर्ति विसर्जन करते हैं।