टाटीझरिया: डुंगो में 411 कलशों के साथ भव्य कलशयात्रा, होलंग अरघवा नदी के जल से महायज्ञ शुरू
डुंगो में 411 कलशों के साथ निकली भव्य कलशयात्रा, होलंग अरघवा नदी के पवित्र जल से शुरू हुआ महायज्ञ। डुंगो गांव में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर शनिवार सुबह भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर केसरिया और पीले वस्त्रों में सजे 411 कन्याएं और महिलाओं ने कलश उठाया।