अनूपपुर: पडौर में सड़क निर्माण के दौरान टूटी विद्यालय की बाउंड्रीवाल, मवेशियों का मंडराया खतरा
ग्राम पंचायत पडौर में एमपीआरडीसी की ग्राम सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवन की बाउंड्रीवाल टूट गई है। बाउंड्रीवाल टूटने के बाद विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई है और मवेशियों सहित अन्य जीव-जंतुओं के विद्यालय परिसर में प्रवेश का खतरा बना हुआ है।