रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर की कार्रवाई
रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ब्रांच रोड स्थित होंडा शोरूम के पास से दबोच लिया।