बिजावर: पत्रकार राकेश रिछारिया मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, बिजावर पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन
बिजावर पत्रकार संघ ने अध्यक्ष नितिन तिवारी के नेतृत्व में एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार राकेश रिछारिया पर दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच और केस वापस लेने की मांग की। संघ ने शुक्रवार की शाम 5:30 बजे आरोप लगाया कि कवरेज के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के बाद व्यक्तिगत द्वेष में पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज किया गया।