बहराइच: बहराइच जनपद में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मानक प्रचालन प्रक्रिया का सभी बैंकों को पालन करने के निर्देश जारी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता को बनाए रखने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी बैंकों को निर्देश दिये गये हैं कि नकदी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने व ले जाने के लिए निर्धारित की गयी मानक प्रचालन प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायें।