बहराइच: रंजीतपुर गांव में पेड़ काटते समय हुई व्यक्ति की मौत मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बहराइच कोतवाली देहात इलाके के रंजीतपुर गांव में 28 फरवरी को पेड़ काटते समय भटपुरवा निवासी सीताराम की मृत्यु के मामले में उनके पुत्र आज्ञाराम की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को मृतक के पुत्र ने बताया कि विपक्षी गणो की लापरवाही से उनके पिता की मृत्यु हुई है।