किशनगंज: लकड़ाई गांव मामले में कांग्रेस सेवा दल ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, नारेबाज़ी कर किया प्रदर्शन
लकड़ाई गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हेमलता बेरवा के निलंबन मामले को लेकर राजनीतिक ओर गरमाने लगी है, अब कांग्रेस ने भी मामले को तूल देना शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुतले की शव यात्रा निकाल प्रताप चौक पर पुतला दहन किया गया।