महोबा: थाना कबरई पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 महोबा एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में कबरई पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकरवई मार्ग पर टाटा मोटर्स के पास कच्चे रास्ते से सतेन्द्र सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह, निवासी मकरवई को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में 1 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।