अनूपपुर: नर्मदा सभागार में रामलाल रौतेला ने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय योजनाओं का बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अंतिम छोर तक पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नल-जल योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग, हर घर तक पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए।