कलान: गांव जगपुरा भौति में दबंगों ने राजमिस्त्री के नहीं दिए मज़दूरी के ₹35000, थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जगपुरा भौति निवासी नरेश ने बताया कि उन्होंने रतिराम निवासी जंगपुरा के के यहां मकान निर्माण में राजमिस्त्री का काम किया था। दबंग ने काम तो करवा दिया पर अब मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा है। पीड़ित मजदूर मजदूरी के 35000 रुपए लेने के लिए चक्कर काट रहा है. वह रुपए मांगने जाता है तो आरोपी मारने पीटने पर आमादा होजाते है