कलान: मिर्जापुर के दुर्घटना में गल्ला व्यापारी के इकलौते पुत्र की मृत्यु, परिवार सदमे में
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे के निवासी गल्ला व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता के इकलौते पुत्र 14 वर्षीय राजन की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। इकलौते पुत्र की अचानक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दुर्घटना में बेटे की मृत्यु की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम करवाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि इस दुर्घटना से उसकी तो दुनिया ही उजड़ गयी है।