कलान: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने ग्राम भरतपुर की महिला के साथ की मारपीट व घर से निकाला, केस दर्ज
शाहजहांपुर जनपद केमिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढाई निवासी तैय्यफ अली ने अपनी विवाहिता बेटी रुखसार के पति सलीम निवासी ग्राम भरतपुर थाना मिर्जापुर सहित सास,ससुर,देवर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है