कलान: अभाविप कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कोला मोड स्थित ITI के स्टाफ ने वापस किए अवैध वसूली के रुपए
शाहजहांपुर जिले के कोला मोड पर स्थित राजकीय औधोगिक शिक्षण संस्थान में छात्र छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। कुछ छात्र छात्राओं ने इसकी शिकायत विधार्थी परिषद के जिला संयोजक संजय गुप्ता से की। शिकायत मिलने के बाद विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थान पहुंच कर इस घटना की जानकारी प्राचार्य से ली और पैसे वापस कराये।