निघासन: तकिया पुरवा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के तकिया पुरवा गांव निवासी पीड़ित महिला रीमा पत्नी विक्रम को बीते 31 मार्च 2025 को पड़ोसी रामा पुत्र बहोरी लाल व गुड़िया पत्नी रामा ने घर में घुसकर लाठी डंडे से जमकर पिटाई करती थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।