निघासन: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा, पिता ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी पीड़ित सत्रोहन लाल पुत्र रामविलास को बीते 20 मार्च 2025 को गांव के चुन्ना, मंसाराम, सचिन पुत्र मंसाराम ,विपिन पुत्र रामचंद्र,सिया राम पुत्र सुल्ला अपने परिवार वालों के साथ मिलकर जमकर लाठी डंडे से पिटाई करती थी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।