निघासन: पढ़ुआ थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो महिला आरोपियों को रतनपुरवा गांव से किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना पुलिस ने चोरी करने के मामले में वांछित चल रही दो महिला आरोपियों सुनीता और गुड़िया देवी पत्नी राजकुमार उर्फ रमेश व रामवती उर्फ गीता पत्नी स्वर्गीय मोहन को रतनपुरवा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ पड़वा थाना में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।