निघासन: निघासन कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त को रकेहटी गांव से किया गिरफ्तार
निघासन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आज मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है। निघासन कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के मामले में वारंटी चल रहे एक वारंटी अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र बांकेलाल निवासी गांव रकेहटी को गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त के खिलाफ निघासन कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।