महरौनी: आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए बानपुर थाना परिसर में सीओ महरौनी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए बानपुर थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक के दौरान उन्होंने मोहर्रम एवं श्रावण मास के त्योहारों को एक दूसरे के साथ मिलजुलकर शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की।