बागीदौरा: राखो-नागवाड़ा मार्ग पर 20 साल पुराने नीलगिरी के पेड़ों की कटाई, पर्यावरण को हुआ नुकसान
बागीदौरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राखो क्षेत्र में राखो-नागवाड़ा मार्ग पर सड़क किनारे लगे करीब 20 साल पुराने नीलगिरी के पेड़ों को अज्ञात लोगों ने काट दिया। एक साथ कई पेड़ों की कटाई सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मौके पर कई पेड़ कटे हुए मिले, जबकि कुछ पेड़ों को आधा काटकर छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर आज गुरूवार सुबह 11बजे तहसीलदार