बक्सर: जिउतिया पर्व के लिए रामरेखा घाट पर प्रशासनिक तैयारियों के तहत एडीएम ने निर्देशों को लेकर किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Sep 14, 2025 जिउतिया पर्व के अवसर पर रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने रविवार को 4 बजे अपराहन में घाट का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, नदी किनारे बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की गई।