परैया: परैया के सभी सरकारी विद्यालय में ड्रॉप आउट को लेकर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन, कई विद्यालयों ने लगाई प्रदर्शनी
Paraiya, Gaya | Jul 4, 2026 परैया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को ड्रॉप आउट पर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों से शिक्षकों ने ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय वापस लाने हेतु रणनीति बनाते हुए चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा विद्यालयों में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी को दी गई। कई विद्यालयों में प्रदर्शनी भी आयोजित हुई।