शाहबाद: करंट की चपेट में आने से एक किसान की हुई मौत
Shahbad, Baran | Oct 31, 2026 शाहबाद के कस्बानोनेरा गांव में खेत पर कृषि कार्य करते समय एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल सहरिया (पुत्र तेजा सहरिया) के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त अपने खेत पर काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कस्बाथाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।