पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होटल मौर्या में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले, गाड़ी से हाथ हिलाकर किया अभिवादन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर रात पटना पहुंचे और आज पटना के होटल मौर्या में रुके हुए हैं, जहां से वह अपने कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। वहीं गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंचे। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।