सुपौल: सुपौल में एलपीजी आपूर्ति पर सख्ती: डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक में कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 1, 2026 सुपौल के लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिले की गैस एजेंसियों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और संबंधित पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था की नियमितता कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।