Bihar news : चीनी सहित बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा वर्षा में भीगते हुए चीनी तथा बढ़ती महंगाई के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोवा बाबू चौक पर पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री की चीनी मिल परस्त नीतियों के चलते चीनी के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर देश की जनता को लूटने की खुली छूट दे दिया है।उन्होंने चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग की।
बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने मोदी सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों का पुरजोर विरोध किया तथा अमेरिकी सरकार की चाटुकारी बंद करने की मांग की।
सीटू के राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि मोदी सरकार अविलंब महंगाई पर रोक लगावे।चीनी ,खाने के सभी सामानों,पेट्रोल ,डीजल आदि का दाम कम करें।अन्यथा एक लंबे संघर्ष की ओर हमें जाना होगा।
इस कार्यक्रम में सोना देवी,रशीद मियां,उमेश यादव, दोवा हकीम , झोरी देवी, सदरे आलम,नथुनी शर्मा, आस मोहम्मद, राधेश्याम साह आदि शामिल हुए। #WestChamparan #Bettiah #PMModi #PriceRise #Inflation #SugarPrice #Protest #BlackDay #FarmersUnion #RuralWorkers #BiharNews #BiharPolitics #ModiGovernment #CostOfLiving #SugarPriceHike #ProtestNews #BettiahNews #WestChamparanNews #BreakingNews #LatestNews
Bettiah, West Champaran | Aug 24, 2026