पटना ग्रामीण: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, चाय पीने के बहाने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान पहुंचे। करीब 45 मिनट तक तेजस्वी यादव से सभी की मुलाकात हुई। बताया जा रहा है की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई है।