पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास से लालू यादव का आम चूसकर खाते वीडियो आया सामने, बहस छिड़ी- चूसकर खाएं या काटकर!
गर्मियों का मौसम आते ही आम की बहार आ जाती है। इसके साथ ही इसे खाने के तरीकों को लेकर बहस भी छिड़ जाती है। इसे चूसकर खाना चाहिए या काटकर? इस बहस में अब राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी कूद पड़े हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है,जिसमें वो अपने खास अंदाज में आम का लुत्फ लेते दिख रहे हैं। वीडियो में लालू यादव एक आम को सीधे चूसकर खाते हुए नजर आ रहे हैं