#बलरामपुर ! यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में 93,500 का हुआ जुर्माना, 38 वाहनों का हुआ ई चालान
#बलरामपुर जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को बलरामपुर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह की मौजूदगी में प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों, फर्जी नंबर प्लेट, एचएसआरपी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस टीम में अशोक कुमार पांडेय, संजय कुमार राय और राजाराम यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।