पटेरा: भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बमनी के पास अवैध शराब तस्करी पकड़ी, आरोपी पुलिस को सौंपा
Patera, Damoh | Aug 6, 2026 भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कुम्हारी थाना क्षेत्र के बमनी के पास से अवैध शराब तस्करी पकड़ी,गुरुवार सुबह 6 बजे करीब आरोपी बाइक से चार पेटी अवैध शराब लेकर जा रहा था कि संगठन कार्यकर्ताओं ने बमनी के पास पकड़कर कुम्हारी थाना पुलिस के हवाले किया वहीं पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।