पीरो: मनैनी बाजार में अतिक्रमण हटाने का निर्देश, नहीं मानने पर की जाएगी कार्रवाई
Piro, Bhojpur | Apr 27, 2026 मनैनी बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे अंचला अधिकारी की मौजूदगी में बाजार पहुंचे अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को चयनित स्थान से अपनी-अपनी दुकानें हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान अंचला अधिकारी सोनू कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित स्थान से दुकान नहीं हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।