निघासन: बनबसा बैराज से 98,440 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, निघासन-पलिया में बढ़ा बाढ़ का खतरा
लखीमपुर खीरी में नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मंगलवार शाम करीब 5 बजे बनबसा बैराज से 98,440 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद निघासन तहसील क्षेत्र समेत पलिया तहसील क्षेत्र में बाढ़ के हालात बनने लगे हैं।