अनूपपुर: अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासनिक चुप्पी के खिलाफ जनपद सदस्यों का कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना
अनूपपुर में जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज 13 जनपद सदस्य कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरने पर बैठ गए। सदस्यों का आरोप है कि 11 मई 2026 को मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपे जाने के बावजूद 15 दिनों की वैधानिक समय-सीमा पूरी होने के बाद भी प्रशासन ने विशेष बैठक नहीं बुलाई।