बहराइच: मोगहरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की हुई मौत, घर से शौच के लिए निकली थी
मटेरा थाने के मोगरहिया गांव में केशवराम की पत्नी शौच के लिये घर से निकली। जब वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो राजरानी का शव खेत में मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।