बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर मटेरा में पेट्रोल पंप से हुई चोरी मामले का किया खुलासा
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार मे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि थाना मटेरा क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके खुलासे के लिए टीमे लगाई गई थी वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।