बहराइच: हाडा बसेरी के पास मवेशी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत व एक युवक हुआ घायल
बहराइच जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली नान-पारा क्षेत्र स्थित हाडा बसेरी गांव के पास बाइक सवार की मवेशी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान राम सागर , रूपईडीहा के रूप में हुई है। घायल पवन का गुरगुट्टा गांव थाना नान-पारा है। पुलिस जाच में जुट गई है।