बहराइच: दरगाह पर लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन को कोर्ट के फैसले का इंतज़ार, हाईकोर्ट में कल तक के लिए टली सुनवाई
बहराइच सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले सालाना जेठ मेले को लेकर संशय बरकरार है। बुधवार को मेले पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन हाईकोर्ट में सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बुधवार शाम को बताया की कोर्ट का फैसला आने के बाद जो शासन का निर्देश होगा उसका पालन कि किया जाएगा।