बहराइच: अशोखा निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अशोखा गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों मे घर मे ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक के ससुर ने बुधवार दोपहर को बताया कि उनके दामाद ने संदिग्ध परिस्थितियों मे घर मे ही फांसी लगा ली है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही मे जुट गई है और मामले की छानबीन जारी है।