बंजरिया: अजगरी पंचायत के सहयोग शिविर में दो जून को आए शिकायत विभाग के कर्मी नहीं ले गए
अजगरी पंचायत के सहयोग शिविर में दो जून को आए शिकायतों को विभाग के कर्मी नही ले गए। उक्त जानकारी पंचायत के मुखियापति दीपक सिंह ने पब्लिक एप्प टीम को दी। बताया कि जब विभाग के कर्मी शिकायतों को नही ले जाएंगे,तो उनका समाधान कैसे होगा। आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत कार्यपालक सहायक पूजा कुमारी ने कहा कि आवेदन ले कर जाने के कारण आवेदनों को फोटो खींच कर्मियों को भेजा।