धरहरा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार के तड़के लगभग 11 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।