सवाई माधोपुर: ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साढ़े दस करोड़ का सट्टा पकड़ा, चार बदमाश गिरफ्तार
सवाई माधोपुर कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचो पर सट्टा लगाते चार बदमाश प्रकाश ठाकुर, हरीश त्रिकोटिया, लोकेश कुमार वनवानी कोटा को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इनसे 10 करोड़50 लाख 60 हजार रुपए का हिसाब बरामद किया।थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि इन बदमाशों ने शहर में लग्जरी होटल में वीआईपी कमरा किराए पर ले रखा था।