सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ 50 लाख 60 हजार रुपये का हिसाब-किताब बरामद किया है। पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाते चार आरोपियों प्रकाश ठाकुर, हरीश त्रिकोटिया, लोकेश कुमार वनवानी व नितिन व्यास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 मोबाइल, 2 लैपटॉप और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।