सवाई माधोपुर: ACJM कोर्ट के आदेश पर इस्तगासे के जरिए हुई रिपोर्ट दर्ज, रेंजर और वनकर्मियों पर सूरवाल थाने में दर्ज हुआ मारपीट का मामला
किसान विजराम निवासी बनोठा टापरा बीड ने वनाधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सूरवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ACJM कोर्ट सवाई माधोपुर के आदेश पर इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक, सहायक वनपाल शिवराम, वनकर्मी रामहेत, मीठालाल और राजेन्द्र ने 19 मार्च को उसके खेत को कब्जे में ले लिया।