सवाई माधोपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमारधाबी ने त्रिनेत्र बालगृह एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमारधाबी ने त्रिनेत्र बालगृह एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालग्राह में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, दवाओं, भोजन सामग्री की गुणवत्ता, पहनने और ओढ़ने बिछाने के कपड़ों आदि के बारे में पूछताछ कर जांच की।